{"_id":"662c3aeb151f89749902abe4","slug":"cold-water-will-be-available-in-earthen-pots-at-polling-stations-maharajganj-news-c-206-1-go11002-120971-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मतदान केंद्रों पर मिट्टी के घड़े में मिलेगा शीतल जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मतदान केंद्रों पर मिट्टी के घड़े में मिलेगा शीतल जल
Sat, 27 Apr 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम को देखते हुए सभी बीडीओ को सीडीओ का निर्देश, केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, रैंप की व्यवस्था भी होगी दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। इस बार जिले में लोस चुनाव अंतिम सातवें चरण में है। एक जून को जिले की 2084 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदाताओं को केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं मिलें इसके लिए प्रशासन कटिबद्ध है और उसने तैयारी भी शुरू कर दी है। मतदान केंद्रों पर छाया के लिए न सिर्फ टेंट लगा रहेगा, बल्कि प्रत्येक केंद्र पर मिट्टी घड़े में ठंडा पानी रहेगा। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्राें पर सुराही अथवा घड़े की व्यवस्था करने का निर्देश जिले के सभी बीडीओ को दिया जा चुका है।
सीडीओ संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों डीएम और एडीएम के साथ बैठक में भी यह निर्देश दिए जा चुके हैं। मतदान केद्रोंं पर रैंप, पानी, बिजली, शौचालय की व्यवस्था करने का निर्देश बीएसए, डीआईओएस, अधिशासी अभियंता जल निगम व विद्युत को दिया गया है। जहां पर चापाकल नहीं है उस मतदान केंद्र पर इस बार सुराही की व्यवस्था की जाएगी। मतदाताओं को किसी प्रकार का कोई दिक्कत न हो, उसके लिए प्रत्येक पंचायत सेवक एवं मुखिया को बीडीओ के मार्फत मतदान केंद्र पर हर सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। कई जगहों पर शौचालय का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। मतदान करने में कोई दिक्कत न हो इसका ख्याल रखने के निर्देश खंड विकास एवं शिक्षा अधिकारी को दिया गया है।