फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cold Fever pataints are coming in Hospital

Maharajganj News: स्वास्थ्य

Wed, 23 Nov 2022 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Cold Fever pataints are coming in Hospital
सर्दी-जुकाम, बुखार, दर्द से कराहते मरीज पहुंच रहे अस्पताल
विज्ञापन

महराजगंज। जिला अस्पताल में सर्दी-जुकाम, बुखार, दर्द से कराहते मरीज पहुंच पहुंच रहे हैं। यहां ओपीडी में मरीजों को डॉक्टर से परामर्श लेने में लंबी कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। चाहे पर्ची काउंटर हो या पैथालॉजी, हर जगह भीड़ के दबाव से मरीजों को परेशानी हो रही है।
दोपहर को धूप और रात सर्द होने की वजह से लोग वायरल इंफेक्शन से पीड़ित होने लगे हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीज 40 प्रतिशत बढ़ गए हैं। सीएचसी एवं पीएचसी की ओपीडी में भी एक दिन में 50 मरीज बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी के पहुंच रहे हैं। डॉक्टर मरीजों को बीमारी से बचाव के प्रति सचेत करने के लिए जागरूक करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक दिन की ओपीडी 800 से अधिक है। इसमें 40 प्रतिशत लोग सर्दी, जुकाम, बुखार एवं खासी से पीडित पहुंचे रहे हैं। कुछ तो ऐसे हैं, जिनको एक सप्ताह से बुखार है और ठीक भी नहीं हो रहा है। ऐसे मरीज ज्यादा परेशान दिखे। मुजहना गांव के महेश ने बताया कि बीते एक सप्ताह से बुखार है, दवा लेने के बाद ठीक नहीं हो रहा है। जिला अस्पताल पहुंचकर जांच कराई। डॉक्टर ने एक सप्ताह की दवा लिखी है। सबसे ज्यादा भीड़ फिजिशियन के कक्ष में दिखी। आयुष अनुभाग में भी सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज डॉक्टर से परामर्श लेने पहुंचे। डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण जुकाम, बुखार एवं सर्दी के मरीज बढ़ रहे हैं। आयुर्वेदिक काढ़ा समेत अन्य जरूरी दवाएं लेने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि इस सीजन में सबसे ज्यादा वायरल होता है। नाक से वायरस प्रवेश करता है और शरीर में पहुंच जाता है। इस दौरान वायरस से बचने के लिए शरीर का तापमान बनाए रखने की जरूरत होती है। वायरल इन्फेक्शन से आवाज बैठने की तकलीफ भी हो सकती है। अब मौसम बदलने से मरीज बढ़ गए हैं। ओपीडी में प्रतिदिन पहुंच रहे मरीजों में ज्यादातर सर्दी-खांसी एवं वायरल फीवर से पीड़ित होते हैं। उधर, सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि बुखार एवं सर्दी के मरीज बढ़े हैं। बदलते मौसम में सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।
----
मौसम में परिवर्तन से वायरल इन्फेक्शन होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी-जुकाम, बुखार के साथ खांसी की तकलीफ बढ़ी है। बच्चे व बुजुर्गों की इम्युनिटी कम होती है वे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

- डॉ. आरपी राय, बाल रोग विशेषज्ञ
-----
जिला अस्पताल में इलाज के बेहतर इंतजाम हैं। सभी चिकित्सक ओपीडी में नियमित रूप से मरीजों की जांच करने में जुटे हैं। मरीजों की भीड़ बढ़ने से थोड़ी समस्या हो जाती है।
- डॉ. एके द्विवेदी, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed