{"_id":"69fcf1c6571313da17061300","slug":"coal-laden-truck-overturns-driver-safe-maharajganj-news-c-206-1-mhg1021-176819-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित मोहनापुर उत्तरी बाईपास पर बृहस्पतिवार को कोयला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार, चालक जुबेर बनारस से कोयला लादकर नेपाल की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक मोहनापुर उत्तरी बाईपास के पास पहुंचा, अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पलट गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुरंदरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और यातायात को सुचारु कराया। ट्रक के पलटने से सड़क पर कोयला बिखर गया, जिससे कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस द्वारा वाहन को हटवाने की कार्रवाई की जा रही है। चालक ने बताया कि हादसा अचानक वाहन अनियंत्रित होने के कारण हुआ।