फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Coach apponted in sports stadiam

कोच की हुई तैनाती, फुटबाल खिलाड़ियों को मिलेगी राहत

Thu, 01 Jul 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Coach apponted in sports stadiam
कोच तैनात, फुटबॉल खिलाड़ियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

महराजगंज। अंशकालिक प्रशिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्टेडियम के लिए राहत भरी खबर है। एथलेटिक्स के बाद अब फुटबॉल की भी गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए शासन स्तर से प्रशिक्षक की तैनाती कर दी गई है। प्रशिक्षक की तैनाती से जहां जिले में फुटबॉल के खिलाड़ियों को राहत मिलेगी वहीं, दूसरे खिलाड़ी भी इस खेल के प्रति प्रेरित होंगे।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब तक क्रीड़ाधिकारी के रूप में सिर्फ एथलेटिक्स के प्रशिक्षक मौजूद थे। उन्होंने शासन को पत्र भेजकर जिले में खेलकूद के स्तर को बेेहतर बनाने के लिए हाकी, कुश्ती, बैडमिंटन, क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल आदि खेलों के प्रशिक्षक की तैनाती की मांग भी की थी मगर लंबे समय बाद जिम्मेदारों ने तैनाती भी की तो सिर्फ फुटबॉल के अंशकालिक प्रशिक्षक की। अंशकालिक प्रशिक्षक की तैनाती होने से जहां जिले में फुटबॉल के खिलाड़ियों को सहूलियत होगी वहीं, अन्य खेलों के खिलाड़ियों को स्वयं ही अभ्यास करना होगा।
विज्ञापन

खिलाड़ी रामनक्षत्र ने बताया कि फुटबॉल के प्रशिक्षक की तैनाती होने से जिले में इसका स्तर व्यापक होगा। वहीं, रवि कुमार ने कहा कि यदि फुटबॉल की ही तरह अन्य खेलों के अंशकालिक प्रशिक्षक आ जाएं तो जिले में खेलों की दशा काफी हद तक सुधर जाएगी। क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि जिले में फुटबॉल के अंशकालिक प्रशिक्षक की तैनाती हो गई है। स्टेडियम खुलने के उपरांत एथलेटिक्स व फुटबॉल खेल से जुड़े खिलाड़ियों का प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed