{"_id":"6a42d7142d6fd9274c0fd73f","slug":"cmo-reprimands-superintendent-after-seeing-filth-at-the-chc-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-180224-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीएचसी में गंदगी देख सीएमओ ने अधीक्षक को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीएचसी में गंदगी देख सीएमओ ने अधीक्षक को लगाई फटकार
विज्ञापन
धानी बाजार। मुख्य चिकित्सा अधिकारी महराजगंज ने सोमवार की देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधीक्षक को फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने कैम्पस के अंदर सफाई के लिए एडीओ पंचायत धानी वीरेंद्र यादव से भी बात की। उन्होंने कहा कि जल्द ही संचारी रोग की शुरुआत होने वाली है और अस्पताल परिसर में ही गंदगी का अंबार लगा है। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल परिसर, वार्ड, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, शौचालय तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल परिसर में कई स्थानों पर गंदगी और साफ-सफाई की कमी मिलने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त किया।
सीएमओ ने अधीक्षक को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, वार्डों और शौचालयों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा मरीजों और उनके तीमारदारों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई तथा मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।