{"_id":"681278ccd416ade71e030467","slug":"cm-youth-entrepreneur-development-scheme-launched-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-148063-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीएम युवा उद्यमी विकास योजना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीएम युवा उद्यमी विकास योजना शुरू
Thu, 01 May 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 01 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में सूक्ष्म और लघु उद्यमों को बढ़ावा देने के साथ ही अधिक से अधिक रोजगार सृजित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना शुरू की गई है। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने दी।
उन्होंने बताया है कि 21 से 40 वर्ष के ऐसे युवा, जिन्होंने कक्षा 8 पास करने के साथ किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय अथवा शैक्षणिक संस्थान से कौशल संबंधी सर्टिफिकेट कोर्स भी किया है।
उनको स्वरोजगार के लिए 5 लाख तक की परियोजना पर अगले 4 वर्षों के लिए ब्याज एवं गारंटी मुक्त ऋण दिया जाएगा।
सरकार की ओर से युवाओं को स्वरोजगार के लिए यह ऋण उद्योग एवं सेवा क्षेत्र के विस्तार के निमित्त दिया जा रहा है। बताया गया है कि इसके लिए 30 जून 2025 तक किए जाने वाले ऑनलाइन आवेदन में ट्रेनिंग सर्टिफिकेट की अनिवार्यता को शिथिल कर दिया गया है।