फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CM will come today, Chowk market decorated to welcome

Maharajganj News: आज आएंगे सीएम, स्वागत में सज गया चौक बाजार

Mon, 22 May 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 22 May 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
CM will come today, Chowk market decorated to welcome
गर पंचायत चौक में सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर बना मंच।संवाद
दो घंटे 30 मिनट जिले में रहेंगे मुख्यमंत्री, धार्मिक आयोजनों में लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को चौक बाजार में आएंगे। यहां धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियां पूरी कर ली है। यज्ञस्थल व अन्य कार्यक्रम स्थल के अलावा नगर को सजाने का कार्य जारी है।
मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर सुबह 11:30 बजे दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेल में बने हेलीपैड पर उतरेगा। 11:30 से 11:35 बजे तक श्रीनाथ मंदिर में पूजन करेंगे। 11:35 से 11: 50 बजे तक शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 11:50 से 12:10 बजे तक यज्ञशाला में हवन पूर्णाहुति कार्यक्रम में शामिल होंगे। 12:10 से 12:40 बजे कथा मंडप पर मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

12:40 बजे से श्रीनाथ मंदिर से सोनाड़ी देवी मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। 12:50 बजे सोनाड़ी देवी मंदिर में पहुंचकर 12:55 बजे तक पूजन करेंगे। 12:55 बजे से सोनाड़ी देवी से चौक छावनी के लिए प्रस्थान करेंगे। 1:05 बजे चौक छावनी में पहुंचेंगे व 1:15 बजे तक वहां होने वाले भंडारा कार्यक्रम मेें हिस्सा लेंगे। 1:15 से 1:55 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद वह हेलीपैड स्थल पर रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बैरिकेडिंग व रंग रोगन पर है जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मंदिर के महराज के रूप में जानते हैं। ऐसे में उनके प्रति अलग श्रद्धा का भाव रखते हैं। उनके आगमन को देखते हुए मंदिर के पूर्वी से लेकर पश्चिमी गेट व सोनाड़ी देवी मंदिर रोड तक बैरिकेडिंग की गई है। जगह-जगह रंग रोगन भी कराया गया। कार्यक्रम स्थलों पर पुष्प आदि लगाने का कार्य सोमवार की सुबह होगा। ठेकी चौराहे पर लगाए गए बाबा गंभीरनाथ की मूर्ति के अनावरण स्थल को भी सजाया गया है।

...

एएसपी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था पांच पुलिस उपाधीक्षक व 20 थाना प्रभारियों के भरोसे रहेगी। उप निरीक्षक के साथ पुलिस व पीएसी की एक-एक कंपनी तैनात की गई है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह संभालेंगे। बिना पास के किसी को भी कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

...
कोट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सत्येंद्र कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed