{"_id":"60dcb0c18ebc3ebb4e4ec12f","slug":"cm-marriage-yojana-maharajganj-news-gkp4001602126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : समिति की निगरानी में खरीदे जाएंगे सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : समिति की निगरानी में खरीदे जाएंगे सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : समिति की निगरानी में खरीदे जाएंगे सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित होने वाले समारोह में सामग्रियों का क्रय समिति के देखरेख में किया जाएगा। जिला स्तरीय अधिकारियों की समिति यह सुनिश्चित करेगी कि वर-वधू को जो सामान दिया जा रहा है उसकी गुणवत्ता मानक के अनुरूप है।
मुख्य विकास अधिकारी समिति के अध्यक्ष और जिला समाज कल्याण अधिकारी सचिव होंगे। मुख्य कोषाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और महिला अधिकारी के रूप में बीडीओ पनियरा व बीडीओ धानी को सदस्य बनाया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी वीएन सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए सामग्रियों के क्रय को लेकर समिति का गठन कर दिया गया है। मानक व गुणवत्ता को दृष्टिगत रखते हुए सामानों का क्रय किया जाएगा।