{"_id":"671c10efee0c845da00d3744","slug":"cm-gave-diwali-gift-of-rs-940-crore-to-maharajganj-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-134371-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीएम ने महराजगंज को दिया 940 करोड़ का दिवाली गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीएम ने महराजगंज को दिया 940 करोड़ का दिवाली गिफ्ट
Sat, 26 Oct 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महराजगंज के लोगों को 940 करोड़ रुपये का दिवाली गिफ्ट दिया। इस दाैरान उन्होंने 505 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास डिजिटल तरीके से किया। उन्होंने कहा कि जिले को मेडिकल काॅलेज की सौगात मिलने के साथ ही स्टेडियम समेत अन्य सुविधाओं का विस्तार हुआ।
सीएम ने चौक बाजार में मंच से परियोजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद उपलब्धियां गिनाईं। दीपावली के पहले जिले को मिली इस बड़ी सौगात से लोग खुशी से गदगद हो उठे। कार्यक्रम आए लोगों ने कहा कि जिले के विकास को गति मिली है। सीएम ने केएमसी मेडिकल काॅलेज में उद्घाटन के दौरान वहां डॉक्टरों को सम्मानित किया। सीएम ने मंच से मेडिकल काॅलेज के चेयरमैन के कार्यों की सराहना की। केएमसी मेडिकल काॅलेज के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव ने सीएम के प्रति आभार प्रकट किए हुए उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेहतर मेडिकल की पढ़ाई के साथ इलाज की सुविधा मिलेगी। गंभीर बीमारियों का इलाज जिले में ही हो जाएगा।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को पीपीपी मोड पर बने केएमसी मेडिकल काॅलेज का लोकार्पण किया। अब जिले में गंभीर बीमारियों का इलाज आसानी से हो जाएगा। वहीं मेडिकल पढ़ाई भी होगी। पात्रता के दायरे में आने वाले छात्र-छात्राओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
केएमसी मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 200 करोड़ की लागत से 15 एकड़ में बने मेडिकल काॅलेज का भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। मेडिकल में 150 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। मेडिकल काॅलेज बनने से जिले की 30 लाख की आबादी को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। उनको गंभीर रोगों के इलाज के लिए गोरखपुर नहीं जाना पड़ेगा। नजदीक में इलाज की सुविधा होने से समय व रकम दोनों की बचत होगी।