फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CM expressed displeasure over poor progress in Yuva Udyami Vikas Abhiyan

Maharajganj News: सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान में खराब प्रगति पर जताई नाराजगी

Wed, 30 Jul 2025 09:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 30 Jul 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
CM expressed displeasure over poor progress in Yuva Udyami Vikas Abhiyan
महराजगंज। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। संचालित विभिन्न वित्तीय योजनाओं, ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन, डिजिटल बैंकिंग, किसान क्रेडिट कार्ड, स्टैंड अप इंडिया एवं मुद्रा योजना आदि की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

एलडीएम ने बताया कि जिले का वर्तमान सीडी रेश्यो 72.29 प्रतिशत है जो प्रदेश के स्तर 54.63 प्रतिशत से काफी ऊपर है। वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 6903.31 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष प्रथम त्रैमास की समाप्ति पर 1474.22 करोड़ की उपलब्धि दर्ज की गई है, जो कि 21.35 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शासन की प्राथमिकताओं को दृष्टिगत रखते हुए सभी योजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें, तथा जनपद को वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में प्रदेश के अग्रणी जिलों में स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मुद्रा योजना में पंजाब नेशनल बैंक की ओर से शून्य ऋण वितरण और सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान में खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान, मुद्रा योजना, केसीसी सहित विभिन्न योजनाओं में सभी बैंकों को ऋण वितरण को बढ़ाने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने बैंकों से अपील की कि वे एसीपी के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से प्राप्त करें तथा पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता देते हुए ऋण वितरण करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अग्रणी जिला प्रबंधक भूपेंद्र मिश्रा, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक कृष्ण कुमार, भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक जितेंद्र मोरे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed