फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CM Arogya Mela Orgnised

आरोग्य मेले में जांची गई मरीजों की सेहत

Sun, 05 Dec 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
CM Arogya Mela Orgnised
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला : 1718 रोगियों की सेहत की हुई जांच
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित कर 1718 मरीजों के सेहत की जांच की गई। लोगों को सेहतमंद रहने के लिए जरूरी सलाह दी गई।
एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जिले के पीएचसी पर प्रत्येक रविवार को आरोग्य मेला आयोजित कर लोगों की सेहत की जांच की जाती है। इसके अलावा उन्हें स्वस्थ रहने के लिए जरूरी सलाह भी दी गई। जिले के 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 623 पुरुष, 834 महिलाएं और 261 बच्चे शामिल रहे। मरीजों को जरूरी दवाएं भी वितरित की गईं। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। इस दौरान चिकित्सक एमपी सोनकर, डॉ. हरिशंकर, डॉ. पूजा, फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार दुबे, अनिल कुमार पांडेय, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

1976 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में रविवार को 1976 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल समेत फरेंदा, निचलौल, परतावल, पनियरा समेत अन्य केंद्रों पर टीका लगाया गया। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला
महराजगंज। कोई पॉजिटिव केस रविवार को नहीं मिला। अब तक कुल केस 12441 हो चुका है। मरने वालो की संख्या 141 है। स्वस्थ होने वालों की संख्या 12299 हो चुकी है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed