फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cloudy day and cold night fueled viral fever

Maharajganj News: दिन में बादल रात की ठंड ने दी वायरल फीवर को हवा

Fri, 31 Oct 2025 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Cloudy day and cold night fueled viral fever
महराजगंज। पिछले तीन दिन से जहां दिन में बादल और बूंदाबांदी बनी रहती है वहीं रात में कम होता तापमान वायरल फीवर को हवा देकर बढ़ा रहा। वायरल फीवर में नाक जाम हो रहा जिससे लोगों को सांस लेने में असुविधा हो रही। ऐसे 13 रोगी बृहस्पतिवार को पहुंचे जिन्हें वायरल के साथ तेज खांसी और नाक जाम होने के कारण सांस लेने में असुविधा महसूस हो रही थी। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के मुताबिक एहतियात व दवा का परामर्श दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल ओपीडी में 696 रोगियों का उपचार हुआ। सर्वाधिक रोगी वायरल फीवर व इससे जुड़ी बीमारियों से प्रभावित रहे।
डाॅ. पवन कुमार ने ऐसे मरीजों को जांच रिपोर्ट के अनुसार परामर्श दिया। उन्होंने कहा की खांसी, जुकाम, बुखार और गले में संक्रमण के मरीजों की संख्या पहले के मुकाबले काफी बढ़ी है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह-शाम ठंड से बचें और बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें। बताया कि 60 फीसदी मरीज वायरल के पहले से आ रहे थे लेकिन इन दिनों इसमें और वृद्धि हुई है। अचानक आ रहे मौसम परिवर्तन के प्रति शरीर तैयार नहीं रहता जिसके कारण सर्दी से वायरल शुरू हो रहा जो आगे खांसी, नाक जाम होने की समस्या भी पैदा कर रहा। वायरल में सांस लेने में असुविधा होने पर उन्होंने भाप लेने व इनहेलर का उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही वायरल की बताई दवा का आठ दिन तक जरूर प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed