फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Clouds remained throughout the day, light rain brought relief

Maharajganj News: पूरे दिन रहा बादलों का डेरा, हल्की बारिश ने दी राहत

Tue, 29 Apr 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 29 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, light rain brought relief
महराजगंज। सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हल्की बारिश और ठंडी हवा ने अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले 4 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे गिराया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। वायुमंडल की नमी जो पिछले दिनों तीन फीसदी शेष रह गई थी वह 60 फीसदी तक पहुंच गई है। बीते शनिवार तक तेज धूप के कारण अधिकतम पारा 42 डिग्री तक पहुंचा और इस बीच हवा के कारण हीटवेव लोगों की त्वचा झुलसाती रही।
विज्ञापन

रविवार को मौसम बदल गया और बादलों ने डेरा डाल लिया। शाम छह बजे के आसपास नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में जहां ओले गिरे वहीं पूरी रात तेज हवा और बूंदाबांदी का सिलसिला पूरे जनपद में बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर दोपहर एक बजे और शाम को बूंदाबांदी और हल्की बारिश के बीच हवा की गति रविवार की तुलना में तेज रह। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार को भी मौसम खराब रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed