फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Clouds remain angry even in the month of September, people are suffering from heat

Maharajganj News: सितंबर माह में भी मेघ रूठे, गर्मी से लोग बेहाल

Sun, 22 Sep 2024 06:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 22 Sep 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
Clouds remain angry even in the month of September, people are suffering from heat
महराजगंज। सितंबर माह में भी मेघ रूठे हुए हैं। बारिश न होने से उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हो गए हैं। कूलर, पंखा के सामने भी लोग गर्मी से तरबतर हो जा रहे हैं। बारिश न होने से धान के खेत पीले हो गए हैं। किसान सिंचाई कर रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकार्ड किया गया, लेकिन 46 डिग्री गर्मी का अहसास लोगों को हुआ।
विज्ञापन

गर्मी की प्रचंडता कम होने की जगह रोजाना बढ़ती जा रही है। सप्ताह के प्रारंभ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक था जो अंतिम दिन तक पहुंचते-पहुंचते 36 डिग्री तक जा पहुंचा है। लोगों को यह महसूस तक नहीं हो पा रहा कि वह मई-जून का महीना बिताकर आगे बढ़ चुके हैं। सूर्योदय होने के साथ ही तेज धूप के चलते तापमान बढ़ने का क्रम शुरू हो जाता है जो शाम तक चलता रहता है।
विज्ञापन

दिन डूबने के बाद भी धूप की तपिश देर रात तक उमस के रूप में प्रभाव डालती रहती है। तापमान कम होने पर भी गर्मी का एहसास कम होने का नाम नहीं ले रहा और लोगों को यह समझ नहीं आ रहा कि गर्मी से निजात कैसे मिलेगी। बारिश न होने के कारण किसान भी सशंकित हैं। धान की फसल को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें सिंचाई करनी पड़ रही है, फिर भी फसल में झुलसा रोग का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि मानसून की बेरुखी का असर उत्पादन पर पड़ सकता है। जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि मौसम साफ है इसलिए तापमान में और इजाफा आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed