फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Clinics and medical store theft

क्लीनिक और मेडिकल स्टोर में चोरी

Tue, 07 Mar 2017 12:08 AM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Clinics and medical store theft
चोरी हुई। - फोटो : अमर उजाला
 उपनगर के डॉ. पवन कुमार रुंगटा के क्लीनिक और उनके भाई सुशील कुमार रुंगटा के मेडिकल स्टोर में नकब लगाकर घुसे चोरों ने रविवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। दो साल पहले भी यहां ऐसी चोरी हुई थी। पुलिस चौकी से करीब दो फलांग दूरी पर दूसरी बार हुई इस घटना पर उद्योग व्यापार मंडल ने कड़ी चेतावनी दी है। उधर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है  ।
विज्ञापन

 कस्बे के महराजगंज रोड पर डॉ. पवन कुमार रुंगटा का क्लीनिक है उसी भवन में उनके भाई का भी मेडिकल स्टोर भी है। रविवार की रात 8 बजे क्लीनिक और मेडिकल स्टोर रोज की तरह बंद करके लोग आवास पर चले गए। सोमवार के दिन बंदी होने के कारण उस दिन गोरखपुर दवा खरीदने के लिए सुबह आठ बजे दुकान खोलने पहुंचे कि काउंटर में रखा पैसा ले लिया जाए इससे दवा खरीदना है। सुशील कुमार रुंगटा जब अपने मेडिकल स्टोर में घुसे तो देख कर दंग रह गए क्योंकि सामान फैला हुआ था जब पैसा लेने के लिए काउंटर की तरफ बढे़ तो ताला टूटा हुआ था इसमें रखा पैसा गायब था। डॉ. पवन कुमार रुंगटा और उनके भाई दोनों लोगों का कुल सवा दो लाख रुपये चोर लेकर चंपत हो गए । जब पूरी दुकान का निरीक्षण किया तो पाया कि दुकान के पूरब गली में नकब लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखा गया तो घटना दो सवा दो बजे की है। घटना की सुचना पाते ही थानाध्यक्ष रमाकर यादव , चौकी प्रभारी विजय शंकर यादव मय फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे को खंगालती रही पुलिस
 सुबह 9 बजे से ही घटना के तह तक जाने के लिए पुलिस महकमा परेशान दिखा लेकिन रात का समय होने के कारण कैमरे में स्पष्ट चेहरा नहीं नजर आ रहा है । इससे पहचानने में पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने दी धरने की चेतावनी
घुघली। व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार रुंगटा ने प्रशासन को 24 घंटे का समय देकर गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा चलाई गयी 100 नंबर की गाड़ी सिर्फ दिखावा है। 100 नंबर को सूचना देने पर सीधा जवाब मिला कि स्थानीय थाने पर सूचित करे तभी मामला हल होगा। पुलिस के कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नगर की सुरक्षा पर किसी का ध्यान नहीं है। रात के समय कभी पुलिस दिखाई नहीं देती न ही पहरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed