{"_id":"576d871f4f1c1ba321b489d6","slug":"clearance-of-the-problems-articulated-platform","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच मिला तो बेबाकी से रखीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच मिला तो बेबाकी से रखीं समस्याएं
mahrajganj
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
शिविर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा। भीड़ से एक-एक कर उठते सवाल और मंच पर बैठे अधिकारियों के जवाब। समस्या के निदान की उम्मीद लेकर सुबह से बैठे अंकुर पैलेस में ‘अमर उजाला’ की चौपाल में पहुंचने वाले न सिर्फ अधिकारियों से रूबरू हुए बल्कि तसल्ली से अपनी बात रखनेे बाद समस्याओं के निस्तारण का भरोसा पाकर वापस लौटे।
प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को अपने बीच पाकर खुलकर अपनी बात रखी। चौपाल के माध्यम से अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। किसान चौपाल के माध्यम से शासन की योजना की जानकारी पाकर काफी उत्साहित दिखे। अफसर क्षेत्र की समस्याओं को सुनने के लिए तैयार हुए तो समस्याओं का अंबार लग गया।
चौपाल में 107 शिकायतें आईं। लोग बारी-बारी अपने नंबर के इंतजार में रहे। माइक हाथ में आया तो अपनी पीड़ा अफसरों के सामने रखी। डीएम ने फरियादियों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उप कृषि निदेशक एसएन सिंह ने कृषि विभाग के तरफ से किसानों को मिलने वाली अनुदान, वैज्ञानिक विधि से खेती करने, बीज, खाद पर मिलने वाले अनुदान आदि की जानकारी चौपाल के माध्यम से दी। एसबीआई के वित्तीय सलाहकार अजय श्रीवास्तव एवं जिला उद्यान अधिकारी बीपी सिंह ने भी किसानों को जानकारी दी