फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cleaning in the village at the time of commisner

आयुक्त के आने की भनक पर गांव में हो रही सफाई

Sat, 27 Oct 2018 01:14 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 27 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
Cleaning in the village at the time of commisner
आयुक्त के आने की भनक पर गांव में हो रही सफाई - फोटो : अमर उजाला
निचलौल (महराजगंज)। विकास खंड क्षेत्र के  बढ़या मुस्तकिल में कमिश्नर के संभावित दौरे को लेकर शुक्रवार को उप जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार तहसीलदार राहुल देव भट्ट के साथ गांव में पहुंचे। अधिकारियों ने गांव में हुए विकास कार्यों का जायजा लिया। साथ ही अपनी निगरानी में प्राथमिक विद्यालय सहित पूरे गांव में साफ सफाई भी तेज कर दी गई। 
विज्ञापन


कमिश्नर के संभावित दौरे के मद्देनजर अधिकारी दो दिन से गांव बढ़या मुस्तकिल में डेरा डालकर सफाई करा रहे हैं। कुछ लोग सड़क किनारे हुए खाद गड्ढा को पाटने में जुटे हैं तो कुछ सफाई कमियों को कार्यक्रम स्थल व आसपास सफाई कार्य में लगाया गया है। कहा जा रहा है कि कमिश्नर गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं की सुनवाई भी कर सकते हैं। साथ ही सरकार की तरफ से संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र लोगों को दिलाने का दिशानिर्देश दे सकते हैं। कमिश्नर के संभावित दौरे के मद्देनजर गांव में शिविर लगाकर लेबर कॉर्ड, जॉब कार्ड सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए फॉर्म भरवाए जा रहेे हैं। वहीं ग्राम सभा में बने शौचालयों से लगायत आवास तक की मरम्मत कराकर रंगाई पुताई भी कराई जा रही है। ग्रामीण हरिवंश, बहादुर, कलपाती देवी महंत, बढ़िया देवी आदि का कहना था कि गांव में साफ - सफाई कराई जा रही है। उनका कहना था कि लगता है कि कोई बड़ा अधिकारी गांव में आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed