{"_id":"6ada7678a19a6900390f46f7","slug":"an-unidentified-man-aged-around-55-lay-in-the-emergency-ward-of-the-chc-for-hours-while-waiting-for-an-ambulance-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-187675-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रेफर होने के बाद भी पांच घंटे तड़पता रहा अधेड़, जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रेफर होने के बाद भी पांच घंटे तड़पता रहा अधेड़, जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला
विज्ञापन
निचलौल। दर्द से कराहते लावारिस अधेड़ को नगर पंचायत के कर्मचारी सीएचसी निचलौल तो पहुंचा गए लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बाद भी उसे वहां तक पहुंचाने की व्यवस्था नहीं की गई। करीब 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति एंबुलेंस के इंतजार में बृहस्पतिवार को घंटों सीएचसी की इमरजेंसी में पड़ा रहा।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को नगर के मेन तिराहे के पास एक अधेड़ दर्द से कराहता मिला। इसकी सूचना नगर पंचायत कार्यालय को दी गई। इसके बाद नगर पंचायत के कर्मचारी उसे त्रिपाल में लपेटकर एक वाहन से सीएचसी निचलौल ले आए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमेश चंद ने बताया कि नगर पंचायत के कर्मचारी अज्ञात अधेड़ को अस्पताल लेकर आए थे। डॉक्टरों की टीम ने उसका उपचार किया व हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। व्यक्ति की उम्र करीब 55 वर्ष है। वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। इसकी सूचना थाने को दे दी गई है।
एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। संबंधित जिम्मेदारों से जानकारी ली जा रही है। प्राथमिकता के आधार पर उसका इलाज कराने के साथ पहचान कराई जाएगी।