{"_id":"68a8dbae5beda171f00dd586","slug":"clean-drinking-water-facility-will-soon-be-available-in-the-ward-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-157691-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वार्ड में जल्द मिलेगी स्वच्छ पेयजल की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वार्ड में जल्द मिलेगी स्वच्छ पेयजल की सुविधा
Sat, 23 Aug 2025 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। स्वतंत्रता सेनानी नगर वार्ड में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही एक करोड़ रुपये से ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू होगा। इस परियोजना के लिए शासन स्तर पर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नगर पंचायत के 16 वार्डों के निवासियों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी।
जानकारी के अनुसार,नगर पंचायत बृजमनगंज में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शासन के निर्देश पर नगर पंचायत प्रशासन और जल निगम नगरीय विभाग की ओर से संयुक्त रूप से इस परियोजना के लिए डीपीआर तैयार की गई और स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया।
इसकी मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई, जो अब पूरी हो चुकी है। वर्तमान में टेंडर की तकनीकी जांच चल रही है और जल्द ही बांड बनाने का कार्य शुरू होगा। इसके बाद ओवरहेड टैंक के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी,जिसके लिए करीब दो महीने का समय निर्धारित किया गया है।