फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Class registers will be digital through tablets

Maharajganj News: टैबलेट से क्लास के रजिस्टर होंगे डिजिटल

Sun, 03 Dec 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 03 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Class registers will be digital through tablets
लक्ष्मीपुर। ब्लाॅक सभागार कक्ष में शनिवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने 417 टैबलेट वितरण किया। जिसमें नौतनवा में 220 टैबलेट और लक्ष्मीपुर 197 टैबलेट दिए गए।
विज्ञापन

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों को कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर विकसित कर रही है। टैबलेट से शिक्षकों को सहूलियत मिलेगी। टैबलेट के माध्यम से विद्यालय के बच्चों का विवरण दर्ज किया जाएगा। प्रार्थना सभा से लेकर स्कूल बंद होने तक की गतिविधियों को ऑनलाइन किया जाएगा। बच्चों के रजिस्टर हाईटेक होंगे। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष पांडेय ने कहा कि टैबलेट मिलने से स्कूलों में शिक्षकों को ऑफलाइन रजिस्टर के बोझ से निजात मिलेगी। इस दौरान बीईओ लक्ष्मीपुर सुदामा प्रसाद, नौतनवा बीईओ सीबी पांडेय, बीडीओ अमित कुमार मिश्रा, धनप्रकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed