फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Citizen Forum handed over demand letter to District Magistrate

सिटीजन फोरम ने डीएम को ज्ञापन सौंपा

Thu, 08 Sep 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Citizen Forum handed over demand letter to District Magistrate
डीएम से मिले सिटीजन फोरम के पदाधिकारी।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
सिटीजन फोरम ने जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर सभी समस्याओं का होगा समाधान, हटेगा विद्युत पोल : डॉ. आरके मिश्र
जिलाधिकारी ने प्रशासन की तरफ से किए गए प्रयास की दी जानकारी
महराजगंज। सिटीजन फोरम के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सभी पदाधिकारियों ने सेमरा राजा टोल प्लाजा पर होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। पूर्व में समस्याओं को लेकर दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई के बारे में जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने संगठन के पदाधिकारियों को प्रशासन की तरफ से किए गए प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि टोल प्लाजा पर चौड़ीकरण के लिए स्थानीय किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना था जिस पर किसान उच्च न्यायालय चले गए थे। किसानों ने विचार विमर्श करते हुए मामले को निस्तारित कर दिया है। आसपास की जमीनों का अधिग्रहण शीघ्र हो जाएगा जमीन मिलते ही सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

फोरम के अध्यक्ष डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी ने टोल प्लाजा की समस्या को गंभीरता से लिया है। टोल प्लाजा की सभी समस्याओं का समाधान होगा। टोल प्लाजा के पास से बिजली पोल हटेगा और तीसरी लाइन भी बनेगी। साथ ही शौचालय, रेस्ट हाउस इत्यादि संसाधन टोल प्लाजा पर होंगे। इस दौरान महासचिव विमल कुमार पांडेय, सचिव शमशुल हुदा खान, विधिक सलाहकार अवनीश नारायण त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष दिलीप शुक्ला, मीडिया प्रभारी डॉ. शांति शरण मिश्र, रामप्रकाश गुप्त, गजेंद्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed