फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Christmas spirit in the market, Santa caps in high demand

Maharajganj News: बाजार में क्रिसमस की रौनक, सांता कैप की मांग ज्यादा

Thu, 18 Dec 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Christmas spirit in the market, Santa caps in high demand
क्रिसमस ट्री व डेकोरेशन उत्पाद से सजा बाजार
विज्ञापन


बिक्री शुरू,बढ़ती मांग से कारोबारी उत्साहित
महराजगंज। क्रिसमस निकट आते ही बाजार में रौनक दिखने लगी है। क्रिसमस ट्री से लेकर साज सज्जा के स्टार, कैंडल, वेल, एलईडी लाइट की डिमांड बढ़ती जा रही है। बच्चों के लिए बाजार में तरह-तरह के सांता ड्रेस व सांता कैप उपलब्ध हैं।
आधुनिक परिवेश में त्योहार अब धर्म समुदाय आधारित नहीं रह गए। खासकर युवा पीढ़ी ऐसे त्योहारों के प्रति उत्साह दिखाने लगी है जिसमें उल्लास व्यक्त करने के प्रबंध रहते हों। क्रिसमस व न्यू इयर नजदीक आते ही बाजार जरूरी उत्पादों के साथ तैयार हो गए हैं। मुख्यालय पर क्रिसमस पर सजावट के साथ ड्रेस इत्यादि बिक्री करने वाले कारोबारी श्यामलाल ने बताया कि उनकी दुकान पर 40 रुपये से लेकर 60 रुपये तक की टोपियां सर्वाधिक बिक रही हैं। सांता की ड्रेस 120 रुपये से लेकर 800 रुपये तक क्वालिटी के आधार पर है। इसके अलावा क्रिसमस ट्री, रंग-बिरंगी लाइट, बेल्स और सजावटी सामान बिक रहा है। क्रिसमस-ट्री और सजावटी लाइटों की सबसे ज्यादा मांग है। उनकी दुकान पर छोटे-बड़े सभी आकार के क्रिसमस ट्री 100 रुपये से एक हजार की रेंज में हैं। कारोबारी अनिल कसौधन ने बताया कि सजावट के लिए सितारे, मोमबत्तियां और झालरों की खरीदारी भी लोग कर रहे हैं। इनकी कीमत 10 से लेकर 100 रुपये तक के बीच है।
विज्ञापन




क्रिसमस पर प्लम केक के सर्वाधिक ऑर्डर

क्रिसमस का सेलीब्रेशन बिना केक अधूरा माना जाता। कारोबारी रामू वर्मा ने बताया कि अब तक क्रिसमस पर 13 प्लम केक उनके दुकान से बुक किए जा चुके हैं। वजन के हिसाब से कीमत 150 से लेकर 450 रुपये तक है। ड्राई फ्रूट केक की मांग भी लोग कर रहे हैं। स्पेशल ड्राई फ्रूट केक 250 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed