{"_id":"632a11600af5c52d8d6286db","slug":"chowkidar-union-officials-staged-a-sit-in-maharajganj-news-gkp4512036128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार संघ के पदाधिकारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार संघ के पदाधिकारियों ने दिया धरना
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते चौकीदार।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
चौकीदार संघ के पदाधिकारियों ने दिया धरना
फोटो
राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चौकीदार संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। वे राज्य कर्मचारी का दर्जा देकर वेतन 18500 रुपये करने की मांग कर रहे हैं।
संगठन के जिलाध्यक्ष बाले खां ने कहा कि ग्राम प्रहरियों को स्थायी किया जाय। थाने पर जीडी द्वारा प्रति दिन की ड्यूटी लगाई जाय। चौकीदार पर ब्रिटिश शासनकाल के नियम लगाए जाते हैं। नियम में संशोधन करते हुए चौकीदार (ग्राम प्रभारी) को खाकी वर्दी, पैंट, शर्ट, लाल टोपी, जूता, बेल्ट आदि मुहैया कराया जाए। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में ग्राम प्रहरियों को मात्र 2500 रुपये मानेदय दिया जा रहा है। इसे बढ़ाकर 18,500 वेतन किया जाए। सरकार को अपने वादे को पूरा करने की जरूरत है। इस दौरान शिव कुमार कन्नौजिया, शिवराज प्रसाद, रामनाथ, शिवकुमार कन्नौजिया, शिव परसन, नत्थू गुप्ता, अनरूद, कौशिल्या, कमलावती, झकरी, सुशीला, जाफरी, अखिलेश आदि मौजूद रहे।