फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chowkidar sitting on dharna to increase salary

पगार बढ़वाने के लिए धरने पर बैठे चौकीदार

Sun, 08 Aug 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Chowkidar sitting on dharna to increase salary
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते चौकीदार। - फोटो : MAHARAJGANJ
पगार बढ़वाने के लिए धरने पर बैठे चौकीदार
विज्ञापन

महराजगंज। उत्तर प्रदेश ग्रामीण चौकीदार संघ ने चौकीदारों के मानदेय को बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया तथा इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा।

संघ के प्रदेश सचिव शिवकुमार कन्नौजिया ने कहा कि चौकीदारों को उम्मीद थी कि जब योगी सरकार सत्ता में आएगी तो न सिर्फ उनके मानदेय में वृद्धि होगी बल्कि उनके मान-सम्मान के विकास की दिशा में भी कदम उठाया जाएगा। देश को आजाद हुए सात दशक से अधिक समय बीत गया, मगर अभी तक उनकी समस्याएं दूर नहीं हुईं। महंगाई के बावजूद मानदेय में वृद्धि न होने से चौकीदारों की मुश्किल दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। विधानसभा चुनाव में लगभग छह माह का समय बचा है ऐसे में सभी चौकीदारों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित किया जाए। उनके न्यूनतम मानदेय को 18 हजार रुपया किया जाए। यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो वे 25 अगस्त को लखनऊ में विशाल धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष बाले खां, लालबहादुर, जमाल, शिवशरण, अशफाक, लीलावती, रंभावती, रामनाथ शर्मा, नाथू गुप्ता, सूर्यलाल, सुरेश, इंद्रजीत, मेवालाल, रामायण, अयोध्या प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed