{"_id":"6463d6af8d1b67b1c205a0d4","slug":"chowk-market-getting-ready-to-welcome-cm-maharajganj-news-c-7-1-169474-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीएम स्वागत के लिए संवर रहा चौक बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीएम स्वागत के लिए संवर रहा चौक बाजार
Wed, 17 May 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 17 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
चौक बाजार ठेकी चौराहे पर ट्रांसफार्मर लगाने के लिए चबूतरा बनाते मिस्त्री।संवाद
साफ-सफाई और सड़कों की कराई जा रही मरम्मत, 22 मई को श्री रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति में होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चौक बाजार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 मई को आने वाले हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। साफ-सफाई और सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। अधिकारी भी कार्यक्रम स्थान का दौरा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति में 22 मई को शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए मंगलवार को दोपहर में ठेकी चौराहे पर निचलौल रोड पर नहर की पुलिया की दोनों तरफ सड़क बनाई जा रही थी। पास में खड़े दुर्गेश गोंड ने बताया की मुख्यमंत्री को नहीं आना होता तो अधिकारी इस सड़क नहीं बनवाते। इस रास्ते से आ रहे नरेंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री यहां की पूरी स्थिति से अवगत हैं। वह कभी भी, कहीं भी जाकर कुछ भी देख सकते हैं, इस वजह से अधिकारी सतर्क हो गए हैं।
नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय परिसर में 1:14 बजे चारों तरफ काम चल रहा था। कहीं पौधे लगाए जा रहे थे तो कहीं तिरंगा हाई मास्ट लगाने की तैयारी चल रही थी। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह तथा चैयरमैन संगीता देवी के कार्यालय को भी दुरुस्त किया जा रहा था। काम कर रहे लोगों ने बताया कि काम जल्द पूरा करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में यज्ञ स्थल के पास चबूतरा का निर्माण कार्य चल रहा था। मिस्त्री ने बताया कि थोड़ा सा काम और बचा है। मंदिर प्रांगण की दीवार पर राम-लक्ष्मण का चित्र बना रहे रामचंद्र ने बताया कि दीवार को आकर्षक बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। मंदिर प्रांगण में आरसीसी सड़क निर्माण के लिए ट्रक से एक गिट्टी गिराई जा रही थी।
...
कोट
22 मई को मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए तैयारी चल रही है। मंदिर प्रांगण में पेंटिंग, आरसीसी सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय में सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। पौधरोपण, हाई मास्ट तिरंगा लगाना है। कार्यदायी संस्था को 20 मई तक काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
दिनेश कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी