फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Choose the path of progress by taking training as per the demand

Maharajganj News: मांग के अनुरूप प्रशिक्षण लेकर चुनें तरक्की की राह

Sat, 05 Apr 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 05 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Choose the path of progress by taking training as per the demand
महराजगंज। राजकीय आईटीआई माधोनगर में ग्रीन जाॅब्स विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें नोडल प्राचार्य मसूद इशरत ने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण के साथ मांग के अनुरूप प्रशिक्षण से जुड़कर तरक्की की राह बनानी होगी। शासन ने तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए इतने विकल्प उपलब्ध करा दिए हैं कि प्रशिक्षण के लिए कहीं दौड़भाग की जरूरत नहीं। राजकीय आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों का प्रशिक्षण लेते हुए स्किल डेवलपमेंट कोर्स ऑनलाइन किए जा सकते हैं। कार्यशाला में पर्यावरण सुरक्षा, रिन्यूएबल एनर्जी, एनर्जी स्टोर इत्यादि विषय पर जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में काॅलेज के 135 विद्यार्थियों ने सहभागिता दर्ज कराई। नोडल प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय सौर उर्जा संस्थान, कौशल विकास व स्किल काउंसिल जैसे संस्थान ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स संचालित कर रहे हैं। इसमें पर्यावरण प्रबंधन व विकास, पर्यावरण जागरूकता व योग्यता संवर्धन से जुड़े कोर्स किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed