फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CHO did not attend DM meeting, instructions for removal

Maharajganj News: डीएम की बैठक में नहीं पहुंचे सीएचओ, हटाने के निर्देश

Tue, 23 Jul 2024 09:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 23 Jul 2024 09:11 PM IST
विज्ञापन
CHO did not attend DM meeting, instructions for removal
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति, वेक्टरजनित रोगों के नियंत्रण हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक कलक्ट्रेट में हुई। बैठक में सीएचओ नहीं पहुंचे। इससे डीएम भड़क उठे। उन्होंने सीएचओ को नोटिस जारी कर हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने वेक्टरजनित रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर झाड़ियों व नालियों की साफ-सफाई, एंटीलार्वा का छिड़काव और साफ–सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि आशा घर–घर जाकर हाईग्रेड फीवर वाले मरीजों को चिह्नित करें, ताकि उनका उचित इलाज सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि हाईग्रेड फीवर के प्रकरणों में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने लगातार पांच दिन से अनुपस्थित रहने वाले सीएचओ को नोटिस जारी कर सेवा से हटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आयुष्मान योजना के तहत भुगतान और गोल्डन कार्ड निर्माण में संतोषजनक प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त किया और सीडीओ को आयुष्मान योजना की विस्तृत समीक्षा के लिए निर्देशित किया। साथ ही आयुष्मान योजना के तहत भुगतान में सुधार का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ई–रूपी वाउचर योजना के व्यापक प्रचार–प्रसार का निर्देश दिया। ई–वाउचर योजना में गर्भवती महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने पर बाहर अल्ट्रासाउंड कराने की स्थिति में शुल्क प्रतिपूर्ति किया जाता है। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत पर्याप्त संख्या में स्पूटम की जांच न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी स्पूटम की जांच बढ़ाने का निर्देश दिया।

उन्होंने मातृ मृत्यु रिपोर्ट की व्यापक समीक्षा कर प्रत्येक प्रकरण में फॉलो की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने आरबीएसके योजना को प्रभावी तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ अनुराज जैन, सीएमओ डॉ. दिलीप सिंह, सीएमएस डॉ. एके भार्गव, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed