फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chinese citizen arrested for trying to enter India illegally

Maharajganj News: भारत में अवैध तरीके से प्रवेश की कोशिश में चीन का नागरिक गिरफ्तार

Mon, 11 Aug 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 11 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Chinese citizen arrested for trying to enter India illegally
गिरफ्तार चीन के नागरिक के साथ सुरक्षा कर्मी
सोनौली। सोनौली के रास्ते भारत में अवैध तरीके से प्रवेश की कोशिश करते एक चीनी नागरिक को एसएसबी जवानों ने रविवार शाम गली नंबर दो से दबोच लिया। एसएसबी ने पूछताछ के बाद उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एसएसबी 22वीं वाहिनी के जवान रविवार शाम सोनौली सीमा की पगडंडियों पर रूटीन गश्त पर थे। करीब पांच बजे गली नंबर दो के रास्ते एक व्यक्ति भारत में अवैध रूप से घुसपैठ की कोशिश करता दिखा। जवानों ने उसे रोक कर उसकी आईडी मांगी तो उसने चीन का पासपोर्ट दिखाया। इस पर जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम झांग योंग (62) निवासी शांक्सी निग्सिया, चीन बताया l उसका पासपोर्ट 15 नवंबर 2024 को जारी हुआ था। तलाशी में उसके पास नेपाली टूरिस्ट वीजा मिला, जो 25 जुलाई 2025 को समाप्त हो चुका था। भारत में प्रवेश के लिए कोई दस्तावेज नहीं मिला। उसने बताया कि वह तीन चार दिनों से लुम्बिनी मंदिर में रुका था और आज मौका पाकर भारत में प्रवेश की कोशिश की।
विज्ञापन

कोतवाल अजित प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए चीन के नागरिक के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed