{"_id":"671c0f9e261da07b820ef1d4","slug":"chinese-are-smuggling-to-nepal-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-134369-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तस्करी कर नेपाल पहुंचा रहे चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तस्करी कर नेपाल पहुंचा रहे चीनी
Sat, 26 Oct 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। दीपावली करीब आने के साथ ही नेपाल में चीनी की मांग बढ़ गई है। इसका फायदा उठाने के लिए तस्कर अब देश की चीनी को नेपाल पहुंचा रहे हैं। इससे तस्करों को थोक में प्रति किलो 20 से 28 रुपये तक का फायदा हो रहा है।
एक नंबर के बिल पर सीमावर्ती इलाकों में चीनी मंगाकर गोदाम में एकत्र किया जाता है। मौका देखकर कैरियर के माध्यम से इसे सरहद पार कर दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तस्करों को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली है।
भारतीय सीमा में जहां जिस चीनी की कीमत प्रति किलो 42 रुपये है, नेपाल में वही चीनी 70 रुपये प्रति किलो थोक भाव में बिक रही है और खुदरा में भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र में 45 तो नेपाल में 90 रुपये किलो मिल रही है। इस हिसाब से एक बैग में 1400 रुपये की बचत हो जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो जनपद के सीमावर्ती नगर और गांव से रोजाना 50 तस्कर साइकिल पर 50 किलो चीनी से भरा बैग लेकर पगडंडियों के रास्ते उसे नेपाल पहुंचा दे रहे हैं। यहां आसानी से महिला-पुरुष कैरियरों के जरिए चीनी का बोरा सीमा पार कराकर नेपाल पहुंचाया जा रहा है। चोरी-छिपे भारतीय क्षेत्र में पिकअप या अन्य वाहन से चीनी का खेप पहुुंचती है।
गांव के निकट अवैध गोदाम में रखा जाता है। इसके एवज में तस्कराें की ओर से कैरियरों को सौ रुपये से तीन सौ रुपये प्रति बोरी तक दिया जाता है। एक व्यापारी ने बताया कि नेपाल में 70 रुपये प्रति किलो आसानी से बिक जाता है। नेपाली कारोबारी चीनी पहुंचते ही खरीद लेते हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में कड़ी निगरानी की जा रही है। कहीं गड़बड़ी मिल रही है तो कार्रवाई हो रही है।