फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chilliness increased due to icy wind, visibility remained low

Maharajganj News: बर्फीली हवा से बढ़ी ठिठुरन, दृश्यता रही कम

Thu, 02 Jan 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 02 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Chilliness increased due to icy wind, visibility remained low
महराजगंज। बुधवार को तीसरे दिन भी धूप नहीं निकली। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर तराई में भी दिखा। नये साल के पहले दिन लोग बर्फीली हवा के कारण ठिठुरते रहे। न्यूनतम तापमान छह डिग्री पर पहुंच गया। बीते दिनों सात डिग्री रिकाॅर्ड किया गया था।
विज्ञापन

नये साल के पहले दिन इस कदर ठिठुरन बढ़ गई कि लोग जैसे ही अलाव के सामने से हटते कांपने लगते। ऊनी कपड़ों में भी घर से बाहर निकलने वालों को राहत नहीं मिली। सुबह 11 बजे तक कोहरा और बादलों छाए रहने के कारण दृश्यता का ग्राफ निम्न बना रहा। दोपहर के समय तक कुहासा तो छंट गया, लेकिन बादल और तेज हवा से राहत नहीं मिल सकी। आग के पास लोग पूरे दिन बैठे नजर आए, लेकिन अलाव छोड़कर उठने का साहस नहीं जुटा सके। विकास भवन में भी सर्दी और नये साल का असर दिखा और अधिकारी और कर्मचारी के अलावा तीसरा कोई नहीं दिखा। सड़क पर सवारी कम निकलने के कारण जहां तहां ई-रिक्शा चलाने वाले भी आग सेंकतेे रहे।
विज्ञापन

दिन डूबते ही कोहरे का दौर दोबारा शुरू हुआ और सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी काॅलेज में भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि अभी मौसम में बदलाव के संकेत नही हैं। शुक्रवार के बाद मौसम बदलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed