फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Child's health deteriorates after swallowing a coin

Maharajganj News: सिक्का निगलने से बच्चे की तबीयत बिगड़ी

Thu, 04 Jun 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Child's health deteriorates after swallowing a coin
नौतनवा। स्थानीय कस्बे के महेंद्र नगर वार्ड में बुधवार की सुबह सिक्का निगलने से एक आठ वर्षीय बालक की तबीयत बिगड़ गई। बच्चे को तड़पता देख जानकारी होने पर परिजन उसे कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने बच्चे को तत्काल रेफर कर दिया। परिजनों ने बच्चे को गोरखपुर के बीआरडी मेडकिल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

महेंद्र नगर वार्ड की निवासी पूजा ने बताया कि उनका आठ वर्षीय बेटा प्रिंस बुधवार की सुबह घर में ही खेल रहा था। अचानक वह पसीने से तर-बतर हो तड़पने लगा। कुछ देर में जानकारी हुई कि उसने सिक्का निगल लिया है। इसके बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक एक्स-रे में सिक्का बालक के भोजन नली में फंसा होने की आशंका हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बच्चे को निजी अस्पताल से रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बच्चे को गोरखपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। चिकित्सकों की टीम बालक के गले में फंसे सिक्के को निकालने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed