{"_id":"6769bb94de7f1fde4e0da315","slug":"children-were-playing-in-the-neighborhood-suddenly-a-fire-broke-out-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-787231-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पड़ाेस में खेल रहे थे बच्चे, अचानक लग गई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पड़ाेस में खेल रहे थे बच्चे, अचानक लग गई आग
Tue, 24 Dec 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र में पड़री खुर्द गांव में सोमवार शाम को गैस सिलिंडर में आग लगने से लोग सहम गए। गांव की नीलम के घर पड़ोस के बच्चे खेल रहे थे। कुछ आग के पास हाथ सेक रहे थे।
अचानक आग लगी तो भगदड़ मच गई। पास में खेल रहे बच्चों को भागने का मौका भी नहीं मिला। एक परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। इसके अलावा पांच बच्चे पड़ोस के रहने वाले हैं।
झुलसी नीलम ने जिला अस्पताल में बातचीत के दौरान बताया कि घर में भोजन पका रही थी। इसी बीच गैस रिसने लगी। शुरुआत में कुछ समझ में नहीं आया। गैस चूल्हे से थोड़ी दूरी पर आग जल रही थी। वहीं पर पड़ोस के बच्चे हाथ सेक रहे थे। कुछ खेल रहे थे। अचानक गैस सिलिंडर के पाइप में आग पकड़ी ली। चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन दहशत में कुछ समझ में नहीं आ रहा था। एक पल के लिए आवाज ही नहीं निकल रही थी।
विज्ञापन
अस्पताल में आने पर इलाज हुआ तो अब जाकर राहत हुई है। नीलम की बेटी कृतिका और देवरानी की बेटी आस्था के साथ ललिता भी घायल हैं। गांव के लोग कहते हैं कि अचानक तेज आवाज सुनाई दिया तो लगा की गोली चली है। घर से बाहर आने पर पता चला की गैस सिलिंडर फटा है।
लोगों की माने तो गैस दूसरे सिलिंडर में पलटने के दौरान आग लग गई, लेकिन बात की पुष्टि घायलों के घर वाले नहीं कर रहे हैं। उनके अनुसार भोजन बनाने के दौरान सिलिंडर फट गया है। े