फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Children visited the drinking water scheme

Maharajganj News: पेयजल योजना का बच्चों ने किया भ्रमण

Wed, 20 Dec 2023 08:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 20 Dec 2023 08:46 PM IST
विज्ञापन
Children visited the drinking water scheme
महराजगंज। राज्य सरकार की अनूठी पहल पर देश में पहली बार भावी पीढ़ी को जल जीवन मिशन की योजनाओं का सहभागी बनाने के लिए बुधवार को महराजगंज जिले में जल ज्ञान यात्रा आयोजित की गई। विकास भवन से सीडीओ संतोष कुमार राय ने जल ज्ञान यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद सरकारी स्कूलों के बच्चों को हर घर जल योजना के तहत बनाई गई पेयजल योजना का भ्रमण कराया गया। जल जांच की प्रक्रिया दिखाई गई। जल संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

छात्रों को जब ग्राम कोटा मुकंदपुर विकासखंड सदर में पेयजल योजना पर ले जाया गया, तो उन्होंने वहां बनी पानी टंकी देखी और पंप हाउस में लगी मशीनरी कैसे काम करती है सवाल पूछे। अधिकारियों ने उनको ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाई जा रही जल सप्लाई की प्रक्रिया दिखाई। हर घर जल पहुंचने से ग्रामीणों को हुए लाभ की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

परिसर में उनको जल जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया गया। यहां जल जांच करने का परीक्षण करके दिखाया गया। फील्ड टेस्ट किट से प्रशिक्षित महिलाओं ने स्कूली बच्चों को बताया कि वो गांव में घर-घर जाकर 11 तरह की जांचें करती हैं। स्कूली बच्चों ने भी अपने हाथों से पानी जांच करके देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed