{"_id":"687e9279bed58f6116002bff","slug":"children-started-crying-after-getting-the-information-about-school-closurevideo-went-viral-maharajganj-news-c-206-1-go11002-155212-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्कूल बंद होने की जानकारी पर रो पड़े बच्चे...वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्कूल बंद होने की जानकारी पर रो पड़े बच्चे...वीडियो वायरल
Tue, 22 Jul 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
परतावल क्षेत्र में स्कूल खोलने को लेकर रोते बच्चे।
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के निर्देश पर जनपद में कम नामांकन वाले परिषदीय स्कूलों का विलय प्रभावी है। सोमवार को परतावल ब्लॉक के भलुई के परिषदीय स्कूल को करनौली में मर्ज किया गया।
इसकी जानकारी जब विद्यार्थियों को हुई तो वह रोने लगे। किसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। परतावल ब्लाॅक के भलुई के परिषदीय स्कूल के बच्चे सोमवार को सुबह स्कूल पहुंचे। यहां पर 38 बच्चों का नामांकन था। बच्चों को जब बताया गया कि आज उनका इस स्कूल में आखिरी दिन है। उन्हे अब यहां से दो किमी दूर करनौली के स्कूल में पढ़ने जाना है।
यह सुनकर बच्चे मायूस हो गए और रोने लगे। स्कूल की दिव्यांग कक्षा चार की छात्रा आकृति गिरी का रोना आहत कर देने वाला रहा। देखते ही देखते आकृति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जनपद में 295 परिषदीय स्कूल ऐसे हैं जिनके यहां नामांकन 50 से कम है।
विज्ञापन
जिन्हें विभागीय नोटिस देकर आसपास के अन्य परिषदीय स्कूलों में मर्ज किया जा रहा है। अबतक 165 स्कूल मर्ज हो चुके हैं। वीडियो वायरल होने के बाद देर शाम जांच करने पहुंची शिक्षा विभाग की टीम को प्रधान प्रतिनिधि मुनीब सिंह ने बताया कि ग्राम सभा का विद्यालय मर्ज नहीं हुआ है। बाहरी लोगों ने फर्जी वीडियो वायरल किया है। इस संबंध में शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल ने बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।