फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Children from unregistered madrasas will study in council schools.

Maharajganj News: परिषदीय स्कूल में पढ़ेंगे गैर पंजीकृत मदरसों के बच्चे

Sun, 28 Jul 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 28 Jul 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Children from unregistered madrasas will study in council schools.
महराजगंज। गैर मान्यता प्राप्त मदरसों में पंजीकृत बच्चों व पंजीकृत मदरसों में पढ़ रहे गैर मुस्लिम बच्चों को औपचारिक शिक्षा देने के लिए परिषदीय स्कूलों में दाखिला कराया जाएगा। गैर मान्यता प्राप्त 37 मदरसों के बच्चों को बेसिक स्कूलों में ट्रांसफर कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 291 मान्यता प्राप्त मदरसों का संचालन हो रहा है। बच्चों का सत्र 2024-25 में पंजीकरण है। इन सभी मदरसों में मुस्लिम व गैर मुस्लिम बच्चे दीन-ए-तालीम हासिल कर रहे हैं। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने इसे गंभीरता से लिया है। प्रदेश सरकार ने सरकारी वित्त पोषित मदरसों में पंजीकृत गैर मुस्लिम बच्चों को औपचारिक शिक्षा देने के लिए बेसिक शिक्षा के स्कूलों में प्रवेश दिलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर मदरसों की जांच के लिए एक कमेटी गठित होगी। इसमें बीएसए व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व सीओ भी शामिल हैं। गैर मुस्लिम बच्चों को दाखिला देने वाले सभी वित्त पोषित मदरसों की विस्तृत जांच हाेगी। मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों का भौतिक सत्यापन भी होगा। जांच के बाद सभी बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में दाखिला कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर सभी मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच करके रिपोर्ट तैयार की जाएगी। मदरसों से गैर मुस्लिम बच्चों को चिह्नित कर औपचारिक शिक्षा के लिए परिषदीय स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
-नीरज अग्रवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed