{"_id":"6ab4372cd2ed67c917064ac4","slug":"children-falling-ill-due-to-weather-changes-hospitals-see-a-surge-in-patient-numbers-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-185701-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मौसम में बदलाव से बीमार हो रहे बच्चे, अस्पतालों में बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मौसम में बदलाव से बीमार हो रहे बच्चे, अस्पतालों में बढ़ी भीड़
विज्ञापन
एक सप्ताह में ढाई गुना बढ़े सर्दी-जुकाम के मरीज, - बाल रोग ओपीडी में 90 से 100 बच्चे इलाज को पहुंचे
महराजगंज। दो दिन हुई बारिश के बाद लगातार तीन दिन से धूप के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में 90 से 100 बच्चे जांच कराने पहुंचे। इनमें 40 से 50 बच्चे सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी की शिकायत से परेशान मिले। एक सप्ताह पहले ऐसे मरीजों की संख्या 15 से 20 थी।
जिला अस्पताल में अचानक बढ़े मरीजों से बाल रोग विभाग की ओपीडी में दिनभर भीड़ बनी रही। अभिभावक बच्चों को लेकर चिकित्सकों के पास पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में बदलाव के साथ वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। खासकर छोटे बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण संक्रमण जल्दी असर कर सकता है। हालांकि अधिकांश बच्चों में सामान्य लक्षण देखे जा रहे हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन मिश्रा ने बताया कि मौसम बदलने के दौरान बच्चों को ठंडे और गर्म वातावरण के अचानक संपर्क में आने से बचाना चाहिए। बच्चों को मौसम के अनुरूप कपड़े पहनाएं और पर्याप्त मात्रा में पानी व तरल पदार्थ दें। बाहर का खुला और दूषित खाद्य पदार्थ देने से बचें। घर में साफ-सफाई रखने के साथ बच्चों के हाथ नियमित रूप से साबुन से धुलवाएं।
विज्ञापन
डॉक्टर की सलाह
-बच्चों को मौसम के अनुरूप कपड़े पहनाएं।
-ठंडे-गर्म वातावरण में अचानक बदलाव से बचाएं।
-बच्चों को गुनगुना या पर्याप्त साफ पानी पिलाएं।
-ताजा और पौष्टिक भोजन दें, बाहर का खुला खाना न खिलाएं।
-खाना खाने से पहले और बाहर से आने के बाद हाथ धुलवाएं।
-खांसने या छींकने वाले व्यक्ति से बच्चों को दूर रखें।
-भीड़भाड़ वाली जगहों पर छोटे बच्चों को ले जाने से बचें।
-तेज बुखार, लगातार खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।