{"_id":"644d64e5f1cc7f026a081574","slug":"child-nutrition-awearness-maharajganj-news-c-7-1-145642-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बालकों को नियमित रूप से पौष्टिक भोजन दिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बालकों को नियमित रूप से पौष्टिक भोजन दिया जाए
विज्ञापन
महराजगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमलेश्वर पांडेय ने राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह, गोरखपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। सचिव ने गृह में रहने वाले बालकों से उनकी देखरेख, खानपान, रहनसहन एवं उनकी स्थिति, सुविधाओं की जानकारी ली।
संप्रेक्षण गृह के भोजनालय, मनोरंजन कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बालकों से एक-एक करके वार्ता की, और उनसे उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधीक्षक को निर्देशित किया कि सभी बालकों को नियमित रूप से पौष्टिक भोजन दिया जाए, संप्रेक्षण गृह में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। महराजगंज के 34 बाल अपराधी निरूद्ध हैं। निरीक्षण के समय प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, बलवंत कुमार भारती भी मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
21 को लगेगा लोक अदालत
महाराजगंज। राष्ट्रीय लोक अदालत 13 मई को नहीं लगेगी। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत अब 21 मई को दीवानी न्यायालय परिसर में लगेगी। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमलेश्वर पांडेय ने दी। संवाद