{"_id":"692a05b756bea85c000af57b","slug":"chief-minister-yogi-will-arrive-today-preparations-are-in-full-swing-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-165381-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आज आएंगे मुख्यमंत्री योगी, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आज आएंगे मुख्यमंत्री योगी, तैयारियां तेज
विज्ञापन
जोगिया गांव में सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर निरीक्षण करते डीएम संतोष कुमार शर्मा व एसपी सोम
आज घुघली कस्बे में एक निजी कार्यक्रम में होगा सीएम का प्रस्तावित है आगमन
महराजगंज। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आज घुघली कस्बे में एक निजी कार्यक्रम में सीएम का प्रस्तावित आगमन होना है। पुलिस लाइन में पुलिस बल को विस्तृत रूप से ब्रीफिंग दी गई।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सुरक्षा में लगे समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी प्वाइंट, मार्ग सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, वीवीआईपी मूवमेंट, एस्कॉर्ट ड्यूटी तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। सभी पुलिस कर्मियों को अनुशासन, सतर्कता एवं प्रोफेशनलिज़्म के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह भी निर्देशित किया कि सभी व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें। ब्रीफिंग के दौरान जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं विभिन्न शाखाओं और थानों से आए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी प्वाइंट, मार्ग सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, वीवीआईपी मूवमेंट, एस्कॉर्ट ड्यूटी तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। संबंधित प्रभारी अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं की समय-समय पर समीक्षा कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल ग्राम जोगिया का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल ग्राम जोगिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संपूर्ण कार्यक्रम स्थल, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, आगंतुकों की आवाजाही, मंचीय तैयारियों तथा आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों एवं जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।