फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chhath festival: Today, fasting women will offer arghya to the setting sun

छठ पर्व : आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं

Sat, 29 Oct 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival: Today, fasting women will offer arghya to the setting sun
नौतनवां कस्बा में छठ पूजा के लिए फलों की खरीदारी करतीं महिलाएं ।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
छठ पर्व : आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं
विज्ञापन

महराजगंज। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि में रविवार शाम को लोक आस्था के महापर्व छठ के तहत व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके लिए जिले भर में 700 घाटों को सजाया और बनाया गया है। इन घाटों पर पूजा के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
सूर्य उपासना का सबसे बड़ा पर्व छठ को पूजा माना जाता है। पर्व के चार दिनों के दौरान भगवान सूर्य और उनकी बहन मां उषा की पूजा-अर्चना की जाती है। व्रतियों ने पूजा के दूसरे दिन (खरना को) गुड़ व अन्न से बनी सामग्री को खाकर अपने 36 घंटे के निराजल व्रत का शुभारंभ किया। रविवार को तीसरे दिन व्रती सुबह से ही ठेकुआ व अन्य प्रसाद बनाएंगी।
विज्ञापन

शाम को पूजन सामग्री में फल, फूल, ठेकुआ, चावल का लड्डू, गन्ना, मूली, कंदमूल आदि सामग्रियों को सूप में तथा फल व अन्य सामग्रियों को दउरा में रखकर छठ घाटों पर पहुंचेंगी और पूजा करते हुए डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। परिवार के अन्य सदस्य भी तालाब व घाट पर एकत्रित होकर एक साथ सूर्यदेव की आराधना करेंगे। सूर्य के डूबने के उपरांत सभी दीप जलाकर घर लौटेंगे। इसके बाद सुबह के अर्घ्य के तैयारियों में जुट जाएंगे। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में उमड़ी भीड़, खरीदारी में दिखा उत्साह
छठ पर्व के तीसरे दिन रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसलिए अधिकतर लोगों ने शनिवार को ही पूजा से संबंधित सामानों की खरीदारी कर ली। नगर के कोतवाली गेट के पास, हनुमानगढ़ी चौक, मॅऊपाकड़ तिराहे आदि जगहों पर खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महिलाएं हों या पुरुष सभी ने उत्साह के साथ सामानों की खरीद की। नगर पालिका सिसवा व नौतनवां तथा नगर पंचायत पनियरा, परतावल, घुघली, चौक, निचलौल, फरेंदा, बृजमनगंज व सोनौली में भी लोग सामानों की खरीद करते देखे गए। ग्रामीण क्षेत्रों में धानी, मुजुरी, हरपुर, भिटौली, सिंदूरिया, भैया फरेंदा, पुरंदरपुर, लक्ष्मीपुर, कोल्हुई आदि स्थानों पर भी जमकर खरीदारी की गई।
घाटों पर व्यवस्था चाक-चौबंद
छठ के लिए घाटों की व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पालिका व पंचायती राज विभाग के कर्मी जुटे हैं। नगर पालिका के कर्मियों ने नगर के 19 घाटों को दुरुस्त करने का कार्य किया। सभी घाटों के आसपास पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए लाइट को सही कराया गया। सभी 882 ग्राम पंचायतों में भी ग्रामीण सफाई कर्मियों ने घाटों की स्थिति को बेहतर बनाने का कार्य किया।

जेल में नौ महिलाएं रहेंगी व्रत
जिला कारागार के अधीक्षक प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि जिला जेल में नौ महिलाएं छठ पूजा का व्रत रखेंगी। उनके व्रत को देखते हुए कारागार परिसर में गड्ढा खुदवाया गया है। सामग्रियों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed