फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chess will be played in council schools

Maharajganj News: परिषदीय स्कूलों में जमेगी शतरंज की बाजी

Thu, 02 Jan 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 02 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Chess will be played in council schools
महराजगंज। परिषदीय स्कूल के विद्यार्थियों में एकाग्रता की मजबूती और गणित की ओर रुझान बढ़ाने के लिए शतरंज की बाजी जमेगी। कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों के बीच शतरंज प्रतियोगिता 15 जनवरी के बाद से कराने के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा की तरफ से आदेश निर्गत किए गए हैं।
विज्ञापन

खरीदारी के लिए धनराशि पूर्व में ही स्पोर्ट्स ग्रांट के तहत प्राथमिक स्कूलों को 5 हजार और पूमावि को 20 हजार रुपये खेल सामग्री के लिए पहले ही भेजे जा चुके हैं। परिषदीय स्कूल के विद्यार्थियों में एकाग्रता बढ़ाने के लिए शतरंज प्रतियोगिता कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। शीतकालीन अवकाश के बाद जनवरी में इसे स्कूलों में आयोजित कराना है।
विज्ञापन

इसमें कक्षा 4 से लेकर आठ तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता स्कूल स्तर के बाद न्याय पंचायत, ब्लॉक, तहसील और जनपद स्तर पर आयोजित करनी है। जनपद के 1705 स्कूलों में लगभग 2.48 लाख विद्यार्थी नामांकित हैं। शतरंज प्रतियोगिता में जनपदीय विजेता के लिए पुरस्कार के रूप में प्रमाणपत्र राज्य स्तर से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषदीय स्कूल के विद्यार्थियों के मध्य शतरंज प्रतियोगिता के आयोजन कराने के निर्देश सभी स्कूलों को दिए गए हैं। 15 जनवरी के बाद इसे हर स्कूल में आयोजित करना होगा।
-श्रवण गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed