फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Checked hotels and spa centers

Maharajganj News: होटलों व स्पा सेंटर की जांच की

Wed, 28 Jan 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Checked hotels and spa centers
फरेंदा। गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दरिंदगी के बाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। मंगलवार को एसडीएम शैलेंद्र कुमार गौतम के साथ सीओ बसंत सिंह ने फरेंदा क्षेत्र के होटल व स्पा सेंटरों की जांच की। इस दौरान स्पा सेंटरों पर काम करने वाले कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन

सीओ बसंत सिंह ने बताया कि कस्बे के होटल व स्पा सेंटर की जांच कर कर्मचारियों व युवतियों के बारे में जानकारी भी ली गई। स्पा सेंटर में काम करने वाले लोगों से पहचान पत्र मांगा गया तो कुछ लोग अपना पहचान पत्र नहीं दिखा पाए। एसडीएम ने शीघ्र पहचान पत्र दिखाने की बात कही और सभी कर्मचारियों को आईडी प्रूफ प्रस्तुत करने का निर्देश दिए। उन्होंने जब तक कर्मचारी अपना पहचान पत्र नहीं दिखाते है तब तक स्पा बंद रखने की चेतावनी दी। सीओ ने बताया कि होटलों की जांच लगातार की जा रही है। होटलों पर बिना आईडी के कर्मचारी और नाबालिगों को न रखने की चेतावनी भी दी गई है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed