फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cheating with farmers, opening fake accounts and grabbing grant money

Maharajganj News: किसानों के साथ धोखा, फर्जी खाता खोलकर अनुदान राशि हड़पी

Tue, 01 Aug 2023 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Cheating with farmers, opening fake accounts and grabbing grant money
एक बार भी फिर सुर्खियों में आया कृषि विभाग, कृषि विभाग में अनुदान राशि को फर्जी खाते में भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कभी कृषि यंत्रों में घोटाला तो कभी अनुदान राशि में गड़बड़झाला के चलते एक बार फिर से कृषि विभाग सुर्खियों में आ गया है। कृषि विभाग में अनुदान राशि को फर्जी खाते में भेज दी गई। फिर यह राशि गुपचुप तरीके से निकल भी गई। कागजी खानापूर्ति भी हो गई। मामला प्रकाश में आने के बाद से जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया है। कोतवाली पुलिस उप निदेशक कृषि की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
उप कृषि निदेशक रामशिष्ट ने बताया है कि डोमई निवासी अगया सदर तहसील ने कृषि अनुदान की धनराशि फर्जी खाते में भेजने के मामले में शासन में शिकायत की थी। इस मामले को शासन ने गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए सीडीओ और कोषाधिकारी को निर्देशित किया। जांच के बाद उन्होंने 24 जुलाई को आख्या सौंपी। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि ग्राहक सेवा केंद्र संचालक रोहित कुमार मिश्रा निवासी मुंडेरा कला सदर कोतवाली तथा कृषि विभाग के तत्कालीन ब्लाॅक तकनीकी प्रबंधक किंकर सिंह निवासी खोखिया मुबारकपुर थाना अहिरौली बाजार जिला कुशीनगर की ओर से फर्जी खाता खोलकर अनुदान की धनराशि हजम कर ली गई है। मामले में कोतवाली पुलिस को प्रथम रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुरार राय ने बताया कि आरोपी रोहित कुमार मिश्रा और किंकर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

-----------------
जांच हुई तो घोटाले के खुलेंगे कई राज
निचलौल क्षेत्र के जयश्री गांव निवासी किसान सत्येंद्र यादव, संजय पटेल, नागेंद्र, भुनेश्वर आदि ने कहा कि कृषि विभाग में सरकारी योजनाओं की धांधली का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी फर्जी बिल व जीएसटी नंबर पर कृषि यंत्रों पर अनुदान देने का भी मामला सामने आ चुका है। इसमें शासन के निर्देश पर जांच हुई थी। लेकिन वह जांच महज कागजों तक ही सीमित रह गई। इसके अलावा पीएम सम्मान निधि की रकम को भी कूटरचित ढंग से दूसरे खाते में मंगाने का भी आरोप सामने आ चुका है। ऐसे में अगर गहनता से जांच कराई जाए तो घोटाले के कई राज खुलकर सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
कपड़े की दुकान पर हुई थी कृषि यंत्र की खरीदारी
कृषि विभाग में सब्सिडी घोटाला पहले भी सामने आ चुका है। कृषि उपनिदेशक कार्यालय पर आरोप लगा था। कि वर्ष 2018-19 और 2019-20 में कृषि यंत्रों की सब्सिडी फर्जी बिल एवं जीएसटी नंबर पर भी जारी कर दी गई। जिस मामले की जांच कराई गई तो अनियमितता की उजागर हुई थी। जांच रिपोर्ट के मुताबिक कृषि यंत्र की खरीदारी में कपड़े की दुकान की रसीद लगाई गई थी।


-------------------
19 फर्मों को नोटिस देकर भूल गए जिम्मेदार
कृषि यंत्रों की सब्सिडी फर्जी बिल एवं जीएसटी नंबर पर भुगतान करने के मामले में जांच टीम ने 19 फर्मों को नोटिस जारी किया था। प्रशासन ने जांच रिपोर्ट शासन को भेजा था। उसके बाद से जांच ठंडे बस्ते में कैद हो गई। आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई किसी को भनक तक नहीं लग पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed