{"_id":"57b4b1c54f1c1b705e6eb73e","slug":"chaukidars-organized-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यकर्मचारी का दर्जा लेकर रहेंगे चौकीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यकर्मचारी का दर्जा लेकर रहेंगे चौकीदार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर जिले भर के चौकीदारों ने समस्याओं को लेकर धरना दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। ग्रामीण चौकीदार अधिकार मोर्चा के बैनर तले चतुर्थ श्रेणी राज्यकर्मचारी का दर्जा देने सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर चौकीदारों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। राज्य सरकार पर चौकीदारों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र भारती ने कहा कि चौकीदारों के हितों को प्रदेश सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। अंग्रेजों के जमाने से आज तक किसी भी सरकार या राजनीतिक दल ने चौकीदारों की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया। इसका नतीजा है कि आज चौकीदारों की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। नाममात्र के मानदेय से हमारा गुजारा नहीं हो पा रहा है। हमें मजबूरी में धरना देने को बाध्य होना पड़ा है।
जिला अध्यक्ष बाले खां ने ग्रामीण चौकीदारों से संगठित होकर संघर्ष का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को थाने से लेकर जिला स्तर तक मजबूत बनाने की जरूरत पर बल दिया। जिला संयोजक नाथू प्रसाद ने कहा कि 145 वर्षों से चौकीदार गुलामी की जिंदगी जी रहे हैं। जिला सचिव रामनाथ ने कहा कि अगस्त में लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन होगा। उसमें प्रदेश भर के चौकीदार भाग लेंगे और सरकार को चौकीदारों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने के लिए मजबूर कर देंगे।
विज्ञापन
इस दौरान शिव कुमार कन्नौजिया, सोधई यादव, शिवराज, जमाल अहमद, रामनयन, वीरेंद्र यादव, नाथू प्रसाद गुप्त, महेश यादव, कोदई यादव, मातेश्वर, गोरख, पांडे, इंदल, फूलकुमारी, उर्मिला, रामप्रित, अशफाक, प्रवीण, जनार्दन, सूर्यलाल आदि मौजूद रहे।