{"_id":"5af5ecaa4f1c1be1408b485d","slug":"charges-imposed-for-the-removal-of-junk-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो सेवकों को हटाने का लगाया आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो सेवकों को हटाने का लगाया आरोप
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sat, 12 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
गो सेवकों को हटाने का लगाया आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर गो सदन मधवलियां में 20 वर्षों से कार्यरत दैनिक गो सेवकों को प्रबंधक द्वारा हटाये जाने का आरोप लगाया है। इन लोगों ने डीएम से गो सदन से निकाले गए गो सेवकों की सेवा बहाल करने की मांग की।
सुग्रीव चौहान ने कहा कि गो सदन मधवलियां में करीब 20 वर्षों से कार्य कर रहे दैनिक गो सेवकों को प्रबंधक द्वारा 27 जनवरी को काम करने से मना कर दिया गया। निकाले गए लोगों के स्थान पर अन्य गो सेवक रख लिए गए। ऐसे में पुराने गो सेवकों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने गो सदन से निकाले गए गो सेवकों को फिर से सेवा में लिए जाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि निकाले गए गो सेवकों के मामले में अविलंब आवश्यक कदम नहीं उठाया गया तो 14 मई से संगठन की तरफ से आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कमलेश मिश्र, राम स्वरूप, रामहरख, शैलेश कुमार मिश्र, छोटे लाल आदि मौजूद रहे।