{"_id":"6560fcc74bd652af2e0f8e5c","slug":"charas-smuggling-game-was-going-on-under-the-cover-of-junk-in-nepal-border-area-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-10237-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल सीमा क्षेत्र में कबाड़ की आड़ में चल रहा था चरस तस्करी का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल सीमा क्षेत्र में कबाड़ की आड़ में चल रहा था चरस तस्करी का खेल
विज्ञापन
कबाड़ की दुकान दो माह पहले हुई थी सील, सीमा से सटे सोनौली कोतवाली क्षेत्र के रोहिन नदी के किनारे थी कबाड़ की दुकान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नेपाल के सीमावर्ती गांव पिपरहिया चौराहे पर बृहस्पतिवार रात 85 किलो चरस के साथ पकड़ा गया दीपक मिश्रा बीते दो वर्षों से सीमा से सटे सोनौली कोतवाली क्षेत्र के रोहिन नदी के किनारे कबाड़ की दुकान चलाता था। उस दुकान को कुछ महीने पहले एसडीएम नौतनवा ने सील कर दिया था। उस समय दुकान के अंदर नेपाली नंबर की पांच ट्रैक्टर ट्रॉली पर कबाड़ बरामद हुआ था। कुछ कीमती चोरी के कटे पार्ट्स जमीन के अंदर छिपाए गए थे।
सूत्रों के अनुसार कबाड़ के साथ चरस को एसएसबी और पुलिस की सांठगांठ से अंधेरे में कोतवाली क्षेत्र जसवल के नेपाली सीमा के पास बने गोदाम से डंप किया जाता था। चरस को इस पार लाकर दीपक उसे जमीन में गाड़ देता था। फिर मौका मिलते ही गंतव्य तक पहुंचा दिया जाता था। वहीं दीपक मिश्रा दूसरे के द्वारा लाए जाने वाले चरस की सूचना पुलिस को देता था। दीपक मिश्रा की मुखबिरी ने कोल्हुई पुलिस को सफलता दिलाई लेकिन इस बार वह खुद इसका शिकार हो गया।
कोल्हुई पुलिस द्वारा पकड़ी गई चरस के बारे में नौतनवा कस्टम को सूचना दी। नौतनवा कस्टम जब तक हरकत में आई, तब तक दोनों गाड़ी निकल चुकी थी। तब दीपक ने कोल्हुई और आनंद नगर पुलिस को सूचना दी कि दो वाहनों में चरस जा रहा है। हरकत में आई कोल्हुई पुलिस द्वारा चरस के साथ तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे हुए और सभी को पुलिस ने उठा लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में उक्त 85 किलो के नेपाल से आने की बात सामने आते ही पुलिस ने घेराबंदी कर माल बरामद करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
आरोपी के मोबाइल डिटेल से गिरेगी कइयों पर गाज
चरस के साथ पकड़ा गया आरोपी दीपक मिश्रा बीते दो वर्षों से कबाड़ की आड़ में कई आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। सुरक्षा एजेंसियों की साठगांठ के कारण उसका नेटवर्क बढ़ गया था। जिससे वह आसानी से नेपाल से नेपाली ट्रैक्टर ट्राली पर भारतीय सीमा रोहिन नदी न्यू एसएसबी रोड तक लाया जाता रहा जिसके बदले जिम्मेदारों को मोटी रकम पहुंचाई जाती थी। अगर पकड़े गए दीपक मिश्रा के काल डिटेल की जांच जाती है, तो कई अधिकारियों और उनके खास लोगों के संलिप्तता सामने आ सकती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी ली जा रही है। मोबाइल काॅल डिटेल के जरिए अहम जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है। इस प्रकरण में कुछ अन्य तथ्य सामने आएंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अनुज कुमार, क्षेत्राधिकारी, नारकोटिक्स विभाग
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -