फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   "Chaos and corruption in the state '

‘सूबे में अराजकता और भ्रष्टाचार का बोलबाला’

Tue, 25 Oct 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Tue, 25 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
"Chaos and corruption in the state '
राहुल संदेश यात्रा में उमड़े कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
 सूबे में आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए जनाधार बटोरने को  निकाली गई कांग्रेस पार्टी की राहुल संदेश यात्रा सोमवार को नौतनवां से चलकर लक्ष्मीपुर पहुंची। जहां एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। सभा को  संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेता अभिषेक जोशी  सूबे में अराजकता और भ्रष्टाचार का बोलबाला होने की बात कही। यात्रा के दौरान बेलवां,  लक्ष्मीपुर, मोहनापुर व समरधीरा में कार्यकर्ताओं ने  यात्रा का जोरदार  स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा फरेंदा विधान सभा में प्रवेश किया।
विज्ञापन

 कांग्रेस पार्टी की ओर से निकाली गई राहुल संदेश यात्रा सोमवार को  लक्ष्मीपुर पहुंची। जहां रेलवे स्टेशन परिसर में एक जनसभा का आयोजन किया गया। संदेश यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेसी नेता अभिशेष जोशी ने सभा को  संबोधित करते हुए कहा कि इन दिनों सूबे की सत्ता पर बैठी सपा को प्रदेश के  कानून व्यवस्था व विकास की चिंता नहीं है। वह अपने परिवार की लड़ाई में इस  कदर उलझ गई है कि सूबे में हर तरफ अराजकता व भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया  है। नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि देश व प्रदेश का विकास केवल काग्रेंस  पार्टी के शासन काल में ही संभव है। कांग्रेस पार्टी ही देश के किसानों और नौजवानों की असली हितैषी है। जो किसानों के साथ कदम से कदम मिला कर चलने को  तैयार रहती है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद किसानों को उनकी उपज  का वास्तविक मूल्य दिलाया जाएगा। कर्ज में डूबे प्रदेश के लाखों किसानों  का कर्ज माफ कर उनकी स्थिति में सुधार किया जाएगा। इतना ही नही बिजली का  बिल भी आधा कर किसानों को भरपूर सुविधा प्रदान की जाएगी। जनसभा को जिला  प्रभारी दीनानाथ चौरसिया, अख्तर अब्बासी व वसीम खान ने भी संबोधित किया। इसके बाद यात्रा मोहनापुर व समरधीरा पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद यात्रा फरेंदा विधान सभा में प्रवेश किया। इस  मौके पर लाल बाबू जयसवाल, राहुल सिंह, प्रमोद, अनिल शर्मा, रामनेवास,  नंदलाल, वलिराम,कृष्ण मुरारी तिवारी, मुख्तार, सुबाष सिंह, सदानंद  राय,किस्मत अली, रामरक्षा मिश्र, राधेश्याम मिश्र आदि मौजूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed