{"_id":"647e3115d9abde370400a3f7","slug":"changed-the-area-of-officers-maharajganj-news-c-7-1-194856-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छह बाल विकास परियोजना अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छह बाल विकास परियोजना अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला
Tue, 06 Jun 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के अनुमोदन पर हुआ बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के छह अकांक्षात्मक ब्लॉकों में पोषण से संबंधित प्रगति को सुधारने व विभागीय योजनाओं की महत्ता को बनाए रखने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारियों के कार्यक्षेत्र को परिवर्तित कर दिया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि पनियरा के बाल विकास परियोजना अधिकारी बृजेंद्र कुमार जायसवाल को नौतनवां में तैनात किया गया है। निचलौल के बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार शुक्ल को सदर में तैनाती मिली है। मिठौरा के बाल विकास परियोजना अधिकारी दीनानाथ को पनियरा ब्लॉक में एवं सदर के बाल विकास परियोजना अधिकारी विजय प्रकाश चौधरी को परतावल में भेजा गया है। नौतनवां के बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुराग मणि त्रिपाठी नौतनवां से मिठौरा और परतावल में तैनात नीरजा गुप्ता को निचलौल का बाल विकास परियोजना अधिकारी बनाया गया है।