फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Change in weather leads to an increase in patients with colds, coughs, and fevers.

Maharajganj News: मौसम में बदलाव से बढ़े सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज

Sat, 31 Oct 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Change in weather leads to an increase in patients with colds, coughs, and fevers.
महराजगंज। मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, एक सप्ताह पहले तक इन बीमारियों के 30 से 35 मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे थे जबकि अब यह संख्या बढ़कर 50 से 60 हो गई है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पवन कुमार सिंह और डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में प्रतिदिन 80 से 90 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें 50 से 60 मरीज सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हैं। सुबह और शाम के तापमान में अंतर होने से लोग तेजी से मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह और शाम ठंड से बचाव करें और जरूरत के अनुसार गर्म कपड़े पहनें। खानपान और साफ-सफाई का भी ध्यान रखें। सर्दी, खांसी या बुखार के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाओं का सेवन नहीं करने की सलाह दी। विशेषकर बुखार होने पर खुद से एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं लेने से बचना चाहिए। समय पर उपचार और जरूरी सावधानियां बरतकर मौसमी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed