फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Change in Chief Minister's mass marriage scheme, now one lakh rupees will be given

Maharajganj News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बदलाव, अब एक लाख रुपये मिलेंगे

Thu, 01 May 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 01 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Change in Chief Minister's mass marriage scheme, now one lakh rupees will be given
महराजगंज। शासन ने नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव किया है। अब इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र नवविवाहित जोड़े को 51 हजार रुपये के बजाय एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

शासन के इस फैसले से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अब एक लाख रुपये की धनराशि का वितरण विशेष व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके तहत 60 हजार रुपये सीधे कन्या के बैंक खाते में स्थानांतरित किए जाएंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नवविवाहित जोड़ों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके नवजीवन की शुरुआत को सरल एवं सम्मानजनक बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नवविवाहित जोड़े को शादी के उपहार के रूप में 25 हजार रुपये मूल्य के घरेलू सामान प्रदान किया जाएगा। इसमें बिस्तर, बर्तन, कपड़े जैसे आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं, जो जीवन के शुरुआती चरण में नवदंपति की दैनिक जरूरत को पूरा करने में सहायक होगी। वहीं शेष 15 हजार रुपये का उपयोग सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन में किया जाएगा।
इस राशि से पंडाल, खानपान, सजावट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का खर्च वहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मूल उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों के बीच विवाह संस्कार को सम्मानजनक ढंग से संपन्न कराना है।


इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के परिवारों की बेटियों को भी लाभ प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed