{"_id":"685855cb714e95dbad0932df","slug":"chances-of-rain-for-a-week-from-today-maharajganj-news-c-206-1-go11002-152607-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आज से एक सप्ताह तक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आज से एक सप्ताह तक बारिश के आसार
Mon, 23 Jun 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पूर्वी यूपी क्षेत्र महराजगंज में मानसून की आहट के बीच रविवार का मौसम उमस भरा रहा। रोज के मुकाबले धूप की गर्मी थोड़ी अधिक महसूस की गई, और हवा का रुख बिल्कुल शांत रहने के कारण उमस की अधिकता पूरे दिन बनी रही।
अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि देर रात से बारिश का दौर प्रारंभ हो सकता है, जो एक सप्ताह तक बना रहेगा।
जनपद के लोगों को इस बार मई व जून के पहले पखवाड़े तक धूप की तपिश में झुलसना पड़ा। इस दौरान तापमान तेजी से बढ़ा और हीटवेव की स्थिति से भी जूझना पड़ा। पिछले दो दिन से मानसून की सक्रियता के बीच इन दुश्वारियों से पीछा छूटा।
विज्ञापन
रविवार को सुबह आठ बजे के बाद धूप पिछले दिनों से कुछ चटख महसूस हुई क्योंकि हवा बिल्कुल शांत रही। इसके बाद बादलों के आने जाने का क्रम तो शुरू हुआ, लेकिन हवा न चलने से उमस की अधिकता बनी रही। शाम छह बजे के बाद हल्की हवा शुरू हुई तब कुछ राहत महसूस की गई।